Tuesday, 24 February 2015

गजब का है कैदी किचन

कल्पना कीजिए, आप जेल में हों। पुलिसकर्मी आपको खाने का मेन्यू लाकर दें और खाना कैदी परोस रहे हों तो आपको कैसा लगेगा? हैरान होने की बात नहीं है। चेन्नई के मायलापोर में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां ग्राहकों को सलाखों के पीछे बिठाया जाता है। वेटर पुलिस की वर्दी में होते हैं और खाना परोसने वाले बैरे कैदी के रूप में। यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट का नाम कैदी किचन है।
आठ हजार स्क्वायर फीट के कैदी किचन में 8 सेल बने हैं। यहां का डायनिंग चेयर भी पुलिस स्टेशन की चेयर जैसा है। रेस्टोरेंट फूल्ली एसी है। अंदर जाते ही बनावट देखकर ऐसा लगता है कि जैसे जेल में आ गए हों। यहां का खाना बेहद लजीज है। इस रेस्टोरेंट के मालिक का नाम रोहित ओझा है। उनकी मानें तो इस तरह का रेस्टोरेंट खोलने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोग कानून की अहमियत समझें और अपराध से दूर रहें।

No comments:

Post a Comment