बिहार के दरभंगा में लड़कियों को जींस न पहनने की चेतावनी दी गई है। दरभंगा के डीएम आवास के पास एक लड़की बेसुध मिली, जिसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। वहीं, लड़की के पास फेंका गया एक पत्र मिला, जिसमें चेतावनी लिखी गई थी- लड़कियों का जींस-पैंट-शर्ट पहनना भारतीय संस्कृति में नहीं है। जींस पहनना बंद करो, नहीं तो दो दिन बाद लड़कियों की बिना कपड़े में ऐसे ही लाश मिलेगी। अब से जींस-पैंट दरभंगा में नहीं चलेगा।डीएम के आवास के पास सोमवार की दोपहर वह युवती बेसुध अवस्था में देखी गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। लड़की के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी यह हालत किसने की।
पुलिस ने लड़की के पास से मिले बैग से उसका नाम पते की जानकारी पाई। तीन पत्र भी बरामद किए गए। वह झारखंड के गिरिडीह जिले के नौवाडीह की रहने वाली है। दरभंगा में ओएसिस मार्केटिंग कंपनी में सेल्सगर्ल है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कंपनी के प्रबंधक रवि कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में लड़की के होश में आने का इंतजार कर रही है। प्रबंधक से लड़की के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। अभी खुलासा नहीं हुआ है।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। बैग से मिले कागजातों से पुलिस को लड़की का नाम-पता मिला है।
No comments:
Post a Comment